बरहज मेंं राप्ती नदी में उटी ऊंची लहरें।
बरहज। भदिला प्रथम गांव स्थित राप्ती नदी में सोमवार की शाम अचानक चक्रवात का बवंडर देख ग्रामीण सकते में आ गए। ग्रामीण योगेश यादव, ओमप्रकाश यादव, गरजू, विनय आदि कहना है कि नदी में उस दौरान ऊंची लहर उठी। ऐसा पहली बार हुआ है। हालांकि कुछ देर बाद ही वह शांत हो गया। दोपहर से ही आसमान में काले बादल छाये थे। शाम को अचानक बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कुछ देर बाद नदी में अचानक हलचल होने लगी। राप्ती नदी का पानी की लहर ऊपर की ओर उठने लगी। लोगों का यह भी कहना है कि उठे बवंडर के दौरान हवा भी शांत थी। संवाद