भाटपार रानी। विकास खंड अंतर्गत कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय टीकमपार में वर्षों से 11केवी तार विद्यालय के बच्चों के लिए दुर्घटना की दावत दे रहा है। यह विद्यालय से होकर गुजरता है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलोचन कुशवाहा ने बताया कि रह बिजली का तार बहुत ढीला हो गया है। विद्यालय परिसर में पीपल का पेड़ है। हमेशा तार उसमें टकराकर आवाज करता रहता है। इससे बच्चे डरकर भागते रहते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव ने बताया कि कुछ साल पहले बिजली के तार से एक आदमी की मौत भी हो चुकी है। शिक्षकों ने बताया कि इसे ठीक कराने के लिए कई बार अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैं जेई को कई बार पत्र दे चुका हूं। इसके बावजूद भी खंभा नहीं हट पा रहा है न ही तार ठीक किया जा रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भयभीत हो गए हैं। एसडीओ भाटपार ने कामतानाथ पांडे ने बताया है कि उसको जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।