फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हेतिमपुर नगर पंचायत को शासन से मिली बड़ी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
- आदर्श नगर पंचायत बना, विकास को मिले पैकेज
विज्ञापन

- कार्ययोजना की तैयारी में जुटा नगर पंचायत प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। प्रदेश की 14 नगर पंचायतों का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनांतर्गत हुआ है। उसमें जिले की इकलौती, हेतिमपुर नगर पंचायत को जगह मिली है। बुधवार को शासन ने इस आशय का शासनादेश जारी कर डीएम को अवगत कराया। विकास कार्यों के लिए नगर पंचायत से शीघ्र विस्तृत कार्ययोजना की रूपरेखा मांगी गई है। आदर्श नगर पंचायत बनाए जाने की जानकारी होते ही अध्यक्ष को लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जिले के हेतिमपुर नगर पंचायत का चयन, आदर्श नगर पंचायत के रूप में हुआ है। बुधवार को प्रदेश सरकार की तरफ से संयुक्त सचिव अजय कुमार पांडेय ने डीएम को इस आशय का एक पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। शासन से मिले आदेश के क्रम में डीएम ने इसी माह 7 जून अपनी संस्तुति सरकार को भेजी थी। डीएम की संस्तुति पर गहन विचार करके ही शासन ने हेतिमपुर नगर पंचायत का चयन इस योजना के तहत किया है। हेतिमपुर नगर पंचायत को जनसंख्या के मानक के आधार कुल तीन करोड़ रूपये, दो किस्तों में मिलेंगे। यह धनराशि अतिरिक्त होगी। शासन ने हेतिमपुर नगर पंचायत से इस मद से कराए जाने वाले अवस्थापना कार्यों की शीघ्र कार्ययोजना की रूपरेखा मांगी है। ताकि विकास कार्य समय से शुरू कराए जा सकें। यह चयन वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के लिए हुआ है।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी होते ही नगर पंचायत में खुशी व्याप्त हो गई। पारस सिंह, गांधी प्रसाद, मुकेश जायसवाल, त्रिलोकी गुप्ता, रुदल सिंह, अजय सिंह, अनिल जायसवाल, मुन्ना पासवान, सुनील गिरी आदि सभासदों ने नगर अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विरेंद्र कुमार यादव ने इस बात का श्रेय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को दिया। कहा कि कृषि मंत्री के प्रयास से ही यह संभव हो पाया है। जनता उनका आभारी रहेगी।
विज्ञापन



ऐतिहासिक स्थल और भौगोलिक महत्व की चलते मिला दर्जा
हेतिमपुर नगर पंचायत भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर छोटी गंडक नदी के तट पर बसा नगर है। यहां अंग्रेजों ने कई मिलें लगाई थी। कोटवा बावन मोर्चा में अति प्राचीन ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर, कस्बा में में प्राचीन राम जानकी मंदिर सहित यह पौराणिक महत्व का क्षेत्र है। जो विकास से वंचित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें