फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नकइल में पक्का पुल बनाने की कवायद शुरू

Sat, 24 Feb 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
17 माह बाद पिड़रा पुल से बड़ी गाड़ियों का आवागमन बहाल
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। deoria newsवहीं, नकइल के राप्ती नदी और निबही मार्ग पर टूलेन पक्के पुल के निर्माण की कवायद भी शुरू हो गई है।
विधायक जयप्रकाश निषाद ने तीनों समस्या को विधानसभा की याचिका समिति में उठाया था। पिड़रा पुल का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से 17 माह तक बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद रहा। मामला विधानसभा की याचिका समिति में उठाने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को जवाब तलब किया गया।
पीडब्ल्यूडी ने सात मीटर चौड़ाई में संपर्क मार्ग को दुरुस्त कर अब पुल को आवागमन के सुरक्षित होने की सूचना याचिका समिति को दी है। पुल पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, नकइल पर बने पीपा पुल को पक्का पुल बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। याचिका समिति ने सेतु निगम को पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। रुद्रपुर से होकर निबही, बोहाबार को जाने वाली सड़क पर कुर्ना नाला का पुल संकरा होने से दूसरे नए पुल के निर्माण के लिए याचिका समिति में अपील की गई थी। शासन में निबही मार्ग पर नवीन पुल निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इस बाबत एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की ओर से जारी पत्र में पिड़रा पुल यातायात के लिए पूर्णतया सुरक्षित होना बताया गया है। पीडब्ल्यूडी के पत्र के आधार पर आवागमन बहाल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें