फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लू का प्रकोप फिर शुरू, तापमान 43 डिग्री पहुंचा

Fri, 17 May 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छाता के सहारे जाती महिला।संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

18 मई से 21 मई तक तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना
21 मई के बाद मौसम में होगा बदलाव, पुरवा हवा लाएगी बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में एक हफ्ते मौसम सुहावना होने के बाद फिर से हीट वेव शुरू हो गई है। जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पुरवा हवा चलने और गर्मी के कारण पसीना खूब निकल रहा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। हर रोज करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। इमरजेंसी में भी संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विभाग तापमान बढ़ोतरी की आशंका व्यक्त कर रहा है।
पारा एक बार फिर बढ़ने लगा है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। सुबह आठ बजे ही धूप तेज होने लगी। दस बजे के बाद बर्दाश्त नहीं हो रही थी। हवा की गति धीमी होने से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही थी। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। शरीर पसीने से तर-बतर हो जा रहा था। सामान्य से पारा बढ़ने और हीट वेव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसकी चपेट में आने से मांसपेशियों में ऐंठन, बुखार, अधिक प्यास, थकान व कमजोरी महसूस होना, चक्कर, उल्टी-दस्त, सिर में भारीपन व दर्द, मानसिक असंतुलन, बीपी शुगर अप-डाउन, पेशाब कम आना, अधिक पीसना व त्वचा चिपचिपा होता है।
विज्ञापन

हालांकि, अभी इस तरह के मरीज नहीं आ रहे हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में गर्मी के कारण बीमार लोगों की संख्या बढ़ रही है। डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. गौरव, डॉ. विश्वजीत ने करीब 360 मरीजों का इलाज किया। बुखार और पेट दर्द के अधिक मरीज रहे, जिसमें बुखार के 90, पेट दर्द के 60 व उल्टी-दस्त के 40 मरीज रहे। जबकि वार्ड में बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित शहर की सिंधी मिल काॅलोनी के सुरेंद्र प्रसाद, अगस्तपार के मुनीलाल, साहोपार, भटनी के रंगलाल, तिलौली के अमन, सिवान के मगहरी निवासी विरेंद्र, मथौली बाजार के लक्ष्मी गौड़, सिसवा पांडेय के विक्रम बारी, बढ़या हरदो के अनरुद्ध, घेबड़ा की शांति देवी, शहर के रामगुलाम टोला की सुशीला देवी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने
की सलाह दे रहे हैं।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह
प्रति चक्रवात के कारण बादल छंट जाते हैं। इससे सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। गर्म हवा ऊपर से नीचे की ओर आती है। इससे तापमान बढ़ता है। इसकी वजह से शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। साथ ही हवा पछुआ हो जाएगी। रेगिस्तान की तरफ से हवा आने के कारण लू का प्रकोप बढ़ जाएगा। इस बीच 18 से 21 मई तक तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका है। 21 मई के बाद राहत मिलने की संभावना है। हवा का रुख बदलेगा और पुरवा हवा चलने लगेगी और बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
-अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी

मौसम साफ रहने से तापमान बढ़ रहा है। अब प्री मानसून का भी समय आ गया है। अगल-बगल के जिलों में बारिश भी शुरू गई है। इस समय की बारिश आंधी, तूफान व बिजली गरजने के साथ ही होगी। अरब सागर से होते हुए 1 जून को मानसून केरल में प्रवेश कर जाएगा। धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा। 5 जून से बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, उड़िसा, बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

-डॉ. उदयभान मद्धेशिया, असिस्टेंट प्रोफेसर, बीआरडीपीजी कॉलेज

गर्मी बढ़ने से लोगों को सजग रहने की जरूरत है। शरीर में पानी की मात्रा कम न हो, इस पर ध्यान दें और खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हल्का सुपाच्य भोजन करें। अधिक तेल, घी, मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है। बाहर चीजों फास्ट फूड का सेवन न करें। बीपी, शुगर की नियमित जांच कराते रहें। गर्मी में तेज धूप से बचने की जरूरत है। अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। परेशानी होने पर व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दें। छायादार ठंडे स्थान व पंखे के नीचे ले जाकर लेटाएं, पानी से हाथ, पैर धोएं, गीले कपड़े से पोछें, पानी व ओआरएस का घोल, नींबू पानी नमक का घोल पिलाना चाहिए। साथ ही मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें