फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाभार्थी तक पहुंचाई जाएं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
धन्वंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति  (कार्यकारी समिति) बैठक को संबो​धित करते सीएमओ।स्रोत स
विज्ञापन
-एमओआईसी करें अप्रशिक्षितों के खिलाफ कार्रवाई : सीएमओ
विज्ञापन

-धन्वंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (कार्यकारी समिति) की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति (कार्यकारी समिति) बैठक सोमवार को धन्वंतरि सभागार में हुई। सीएमओ ने मातृत्व सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आशा कार्यक्रम समीक्षा, रोगी कल्याण, परिवार कल्याण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रतिरक्षण कार्यक्रम, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर आदि की समीक्षा की।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि लाभार्थी तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। हर आशा अप्रैल माह से अबतक अपने क्षेत्र में हुए डिलेवरी की डिटेल तैयार कर दें। एमओआईसी अप्रशिक्षित पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अगले माह संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी लाएं। जिन कारणों से संस्थागत प्रसवों में कमी आ रही है, उनकी जांच कर कार्रवाई करें। स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति से कार्य न लें। कोई आशा कार्यकर्ता निजी अस्पताल में डिलीवरी कराती है, तो उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी रखी जाए। परिवार कल्याण के तहत लोगों को जागरूक करते हुए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की डोर-टू-डोर विजिट बढ़ाई जाए, ताकि नियमित टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो सके।
विज्ञापन

इस दौरान अरबन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डॉ. हरेंद्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम डॉ. राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद्र, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल सहित डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, सीफार, पाथ, यूपीटीएसयू, यूएनडीपी, न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के प्रतिनिधि, सभी एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें