देवरिया। शहर के रामनाथ मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया। नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव के नेतृत्व में राय कमलेश्वर श्रीवास्तव शाम को रामनाथ देवरिया मोहल्ला स्थित राघव चिकित्सा केंद्र पर पहुंचे। क्लीनिक पर बीएमएस के डॉक्टर मौजूद थे। पूछने पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में रजिस्ट्रेशन बताया, मगर मौके पर कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव ने बताया कि क्लीनिक का सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं है। वहां आयुर्वेद के डॉक्टर थे। पंजीकरण से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। लिहाजा क्लीनिक को सील कर दिया गया है। संवाद