फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को लाइन में घंटों खड़ा न होना पड़े, करें इंतजाम : कृषि मंत्री

Thu, 22 Jun 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते कृषिमंत्री
विज्ञापन
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों की कार्यशैली का जायजा लिया। उनसे बात की। साथ ही अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली। इमरजेंसी में बंद पड़े एक पंखा को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबह करीब दस बजे मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्था को देखा और डॉक्टर से बात की और वार्ड का निरीक्षण किया, यहां एक पंख खराब था उसे शीघ्र कराने का निर्देश दिया। यहां तीमारदारों की परेशानी देख सीएमओ को टेंट, कुर्सी लगवाने का निर्देश दिया। यहां से ओपीडी पहुंचे, जहां मरीजों की भीड़ और लंबी कतार थी। इस पर नाराजगी जताई। कहा कि मरीजों की सुविधा ख्याल रखा जाए, उन्हें लंबी लाइन न लगानी पड़े, इस तरह के इंतजाम किए जाएं। उन्होंने सीएमओ से सीएचसी और पीएचसी पर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या कुछ कम हो सके। इसके बाद कृषि मंत्री सर्जिकल वार्ड में गए। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बात कर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें