फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन स्थानों पर लगेगा स्वास्थ्य शिविर, हाइपरटेंशन की जांच व बचाव की दी जाएगी जानकारी

Tue, 16 May 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाया जाएगा विश्व हाइपरटेंशन दिवस
विज्ञापन

देवरिया। विश्व हाइपरटेंशन दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। शहर के तीन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर हाईपरटेंशन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं जांच की जाएगी और बीमारी से बचाव की जानकारी दी जाएगी।
शहर के रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम, पंडित दीनदयाल पार्क और जिला पंचायत पार्क में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुबह टहलने वाले लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच कर जागरूक किया जाएगा। साथ ही बचाव की सलाह दी जाएगी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि हाइपरटेंशन, स्ट्रोक, दिल और किडनी की बीमारी के साथ समय से पहले मौत का कारण भी बन सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को ही मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन कहा जाता है। इसका जोखिम तब बढ़ जाता है, जब लोग खराब लाइफ स्टाइल जीने लगते हैं, डाइट पर ध्यान नहीं देते, शारीरिक श्रम नहीं करते, साथ ही परिवार में इसका इतिहास और तनाव भी इस बीमारी की मुख्य वजह बन जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आलस्य से भरी जीवनशैली औरध रूटीन में असंतुलन कई तरह की बीमारियों का कारण बनता है। आज की प्रतिस्पर्धा से भरी जिंदगी में सभी लोग एक ऊंचाई को हासिल करने के लिए दौड़ रहे हैं। इसी जद्दोजहद में वह अपने शरीर के रेड फ्लैग्ज को भी नजरअंदाज कर बैठते हैं। अधिक स्मोकिंग, शराब का सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी, खराब डाइट (जंक फूड का सेवन और ताजा फल और सब्जियां न खाना), यह सभी खराब लाइफ स्टाइल के हिस्से हैं। दिनभर मोबाइल का इस्तेमाल और शारीरिक गततिविधि की कमी हाइपरटेंशन के बढ़ते मामलों का सबसे बड़ा कारण है।
विज्ञापन


हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण सिर दर्द, सांस फूलना और नाक से खून निकलना जैसे हैं। हालांकि, यह सभी में नजर नहीं आते व तब तक नहीं दिखते जब तक व्यक्ति जानलेवा स्तर पर नहीं पहुंच जाता। इसलिए सभी को चिकित्सकों से सलाह लेना चाहिए और समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें