फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वित्तीय गबन में हेडमास्टर निलंबित

Thu, 24 Aug 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय भोपतपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार यादव को बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने जांच के बाद खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर वित्तीय गबन के मामले में निलंबित कर दिया गया है। कुछ दिन पूर्व गांव निवासी विवेक मिश्र ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा था कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा कोरोना काल के दौरान बच्चों के खाते में भेजे जाने वाले मध्याह्न भोजन का पैसा बंदरबांट कर लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी संजीव सिंह ने 18 अगस्त को विद्यालय जाकर इस प्रकरण की जांच की थी। उनकी आख्या के आधार पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी बनकटा संजीव सिंह ने कहा कि जांच के दौरान मिली गड़बड़ी के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में वह बीआरसी बनकटा से अटैच रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें