फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रसूता को बाहर से दवा दिलाने पर सीएचसी में तीमारदारों का हंगामा

Sat, 25 Feb 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा करते तीमारदार।
विज्ञापन
प्रसूता के परिजनों को गांव की आशा डॉक्टर के बिना पर्ची से बाहर की दिला रही थी दवा
विज्ञापन

हंगामे के बाद हॉस्पिटल से ही प्रसूता को दी गई दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। प्रसूता को प्रसव के बाद बाहर से दवा दिलाने को लेकर शनिवार की सुबह तीमारदारों ने सीएचसी में हंगामा किया। इसको लेकर आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अफसरों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के मदनचक गांव निवासी जितेंद्र यादव की पत्नी अंजू देवी को शुक्रवार की देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन एंबुलेंस से प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर लेकर आए। वहां शनिवार की भोर में अंजू ने एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि सुबह होते ही गांव की आशा बेबी देवी बिना किसी डॉक्टर से पर्ची लिखवाए अपने एक चहेते हॉस्पिटल के बाहर स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा दिलवाने लगी। इसकी कीमत करीब छह सौ रुपये थी। परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो आशा आगबबूला हो गई और वहां से नाराज होकर हॉस्पिटल की तरफ चली गई।
इसकी शिकायत परिजनों ने जब इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर से की तो उन्होंने तीमारदारों को फटकार लगाते हुए बाहर निकलने को बोल दिया। इसको लेकर डॉक्टर और तीमारदार के बीच नोकझोंक होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, बाद में प्रसूता को हॉस्पिटल से ही दवा दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि प्रसूताओं को अस्पताल से दवा दी जाती है। अगर आशा बाहर से दवा दिलवा रही थी, तो इसकी जांच कर आशा के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें