देवरिया। रोक के बावजूद देवरिया में हलाल प्रमाणीकरण का खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा था। मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो दुकानों पर मिले बिरयानी मसाले को नष्ट कराया। शहर के आठ मॉल और दुकानों पर टीम ने छापेमारी कर संचालकों को चेतावनी दी।
खाद्य विभाग की टीम सुबह रामलीला मैदान रोड में एसएस मॉल में पहुंची। यहां पर से हलाल सर्टीफिकेशन का 74 पैकेट हिंदुस्तानी बिरयानी, शीर खुरमा मैक्स मसाला मिला। मैनेजर युवराज को हिदायत देते हुए टीम ने मसाला को नष्ट करा दिया। इसके बाद टीम अबूबकर नगर में अमन गेट के पास मोहम्मद आलम के मुर्गा की दुकान पर पहुंची। चिकन बेचने वाले केबिन में एक गत्ते में 62 पैकेट मेहरान ब्रांड का पाया गया। यूएई का सभी प्रोडेक्ट पाया गया है। दुकानदार ने बताया कि चिकन के साथ बिरयानी और मीट मसाला भी बेचा जाता था। दुकानदार के सामने सभी मसाले को टीम ने नष्ट कर दिया। इसके अलावा आस-पास के दुकानों में भी हलाल सर्टीफिकेशन के सामानों की जांच हुई। नष्ट कराए गए करीब 6 किलो मसाले की कीमत 9800 रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा सीसी रोड स्थित रिलायंस, गृहस्थी प्रोविजनल स्टोर, विशाल मेगा मार्ट, वी-मार्ट, डीलक्स एजेंसी, स्टार बेकर्स पर छापेमारी की गई। सभी खाद्य पदार्थों के लेवल को हलाल प्रमाणीकरण के लिए देखा गया। जांच में फूड विभाग के सहायक आयुक्त विनय कुमार सहाय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, श्रीराम यादव मौजूद रहे। सहायक आयुक्त विनय कुमार सहाय ने बताया कि दो दुकानदारों के यहां से हलाल सर्टीफिकेशन का मसाला बिकता हुआ मिला। उसे नष्ट कराया गया और दुकानदारों को हिदायत दी गई है।