फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हज आवेदन फार्म ऑनलाइन नौ सितंबर तक भरे जाएंगे

Sun, 25 Aug 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया, मुंबई ने हज-2025 की घोषणा कर दी है। इसके तहत हज आवेदन फार्म ऑनलाइन 9 सितंबर तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन फार्म हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर भरे जा सकते हैं या आई फोन, एंड्रॉयड मोबाइल एप हज सुविधा द्वारा भी भरे जा सकते हैं। ऐसे सभी व्यक्ति हज के आवेदन पत्र भरने के पात्र हैं, जिनके पास हज आवेदन भरने की अंतिम तिथि से पहले जारी वैध मशीन द्वारा पठनीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट उपलब्ध हो और जिसकी वैधता कम से कम 15 जनवरी 2026 तक हो।
जिला स्तर पर हज सुविधा केंद्र, साइबर कैफे व स्वयं ऑनलाइन वेबसाइट व मोबाइल एप हज सुविधा के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। हज आवेदन से संबंधित जानकारी www.hajcommittee.gov.in पर कर्मचारियों के नामों के सम्मुख सीयूजी नंबर पर या ई-मेल आईडी shcuplkorediffmail.com पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें