सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव में शुक्रवार रात कुछ हथियारबंद लोगों को देखकर ग्रामीण अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर अपने गांव में संदिग्धों के आने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन असलहा धारियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह व हमराहियों ने असलहे के साथ तीन लोगों पन्ने उर्फ राशिद, टुन्ना व दमरूल को हिरासत में लेकर थाने लाया। प्रभारी एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग जांच में बदमाश नहीं पाए गए। उनके पास से बरामद हथियार एयरगन थी। वे खरगोश का शिकार करने गए थे। तीनों का शांति भंग में चालान किया गया है। संवाद