देवरिया जंक्शन के जीआरपी थाने का निरीक्षण करने जाते जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक
फोटो समाचार...........
- देवरिया जंक्शन पर जीआरपी थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रेलवे सर्किल बलिया अनुभाग गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बुधवार को देवरिया जंक्शन पहुंचकर जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। सबसे पहले गार्द कमांडर व उप निरीक्षक मो. यूनुस के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी आशीष कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव, सदरूद्दीन अहमद, बबलू कश्यप और आरक्षी राजेश यादव ने सलामी दी। इस दौरान कमांड एवं टर्न आउट बेहतर पाए जाने पर उत्साहवर्धन के लिए नकद पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की गई। उन्होंने थाने के मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रख-रखाव ठीक मिला। उन्होंने सभी से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कर्मियों को ट्रेन में स्कॉर्ट के दौरान यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुधाकर उपाध्याय, एसआई सतेंद्र कुमार सिंह, विजय शंकर यादव, कांस्टेबल मायाशंकर चौबे, सुनील कुमार यादव, अमित कुमार तिवारी, अजीत कुमार, समर साकेत, समीर सिंह, सुमन मौजूद रहीं।