फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारह ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। नगर के पचास से अधिक कांवड़ियों का जत्था रविवार पिपरा चौराहा से बारह ज्योतिर्लिंग व सिद्धपीठ धाम के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व शिवभक्तों ने स्थानीय मंदिरों में पूजन किया। जयघोष के बाद यात्रा के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

नगर के पिपरा चौराहा से शिव शक्ति कांवड़िया संघ की ओर से भगवान भोले की बारह ज्योतिर्लिंग व सिद्धपीठ माता दर्शन के लिए यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक महिला- पुरुष श्रद्धालु गेरुआ रंग के वस्त्र पहन यात्रा के लिए निकले। यह श्रद्धालु बारी-बारी से सभी ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर शक्ति पीठ का दर्शन करेंगे। यात्रा में आयोजक मनोज बरनवाल, शिव मोदनवाल, धर्मेंद्र सिंह झल्लू, अयोध्या गोंड, अरविंद बरनवाल, जगत गुप्ता, मुन्ना मद्धेशिया, दिनेश भारती, विशाल मोदनवाल आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें