फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को छह रन से हराया

Sat, 18 Nov 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बीआर सेंट्रल एकेडमी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता खेलते
विज्ञापन
लार। नगर के चनुकी मोड़ स्थित बीआर सेंट्रल एकेडमी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रीन हाउस की टीम ने ब्लू हाउस की टीम को छह रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन के लिए आवश्यक है। खेल से ही छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही एकता के सूत्र में पिरोता है। टीम भावना प्रत्येक खिलाड़ी के अंदर होनी चाहिए। खेल में हार जीत दोनों ही सबक देते हैं। जरूरत है इससे हमें सीखने की। टास जीत कर ग्रीन हाउस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित दस ओवरों में फैजान 43 रन मो. रागिब 11 रन आदित्य राज 19 रन शिवांश 9 रन अवैस अंसारी 4 रन व दुर्गेश ने 2 रन बनाए। ब्लू हाउस के तरफ से सुधांशु एक विकेट अनिकेत एक व सबसे अधिक किशन ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू हाउस की टीम के खिलाड़ी सुधांशु 24 रन अनिकेत 17 रन रितिक 19 रन किशन 12 रन मो अनस 14 रन तन्मय 16 रन बनाकर सिमट गए। ग्रीन हाउस के फैजान 3 विकेट मो. रागिब 1 विकेट आदित्य राज दो विकेट लिए। अंपायर शिवकुमार, विवेक कुमार रहे। इसी क्रम में ग्रीन हाउस की टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान प्रबंधक नीतीश राय, डाॅ. ऋचा राय, आकाश, नवीन, सूर्या, अभिषेक, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें