फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों को मिलेगा सस्ता व सुलभ न्याय : अपर जिला जज

Wed, 14 Feb 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
ग्राम न्यायालय का उदघाटन करतीं अपर जिला जज प्रथम इंद्रा सिंह
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

सलेमपुर में ग्राम न्यायालय का अपर जिला जज ने किया उद्घाटन
अपर सिविल जज सक्षम शेखर देखेंगे ग्राम न्यायालय का मुकदमा
25 हजार रुपये तक की मालियत के मुकदमों तथा फौजदारी के दो वर्ष तक की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। अपर जिला जज प्रथम इंद्रा सिंह ने मंगलवार को तहसील परिसर में स्थित ग्राम न्यायालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम न्यायालय खुल जाने से वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि ग्राम न्यायालय में सिविल के 25 हजार रुपये तक की मालियत के मुकदमों तथा फौजदारी के दो वर्ष तक की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई की जाएगी। वादकारियों को अब जिला न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। ग्राम न्यायालय के लिए अपर सिविल जज सक्षम शेखर की प्रथम तैनाती की गई है। आज से इनके द्वारा ग्राम न्यायालय के मुकदमों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज संजय सिंह ने कहा कि ग्राम न्यायालय में छोटे-मोटे विवादों का निस्तारण किया जाएगा। न्यायालय निर्धन के द्वार की सोच इस न्यायालय के खुल जाने से पूरी होगी। इस दौरान स्पेशल जज एससी एसटी छाया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अशोक कुमार दूबे, एसडीएम गिरीश कुमार झा, तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल जी‚ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, सदानंद कुशवाहा, परमानंद यादव, प्रमोद तिवारी, सुधांशु तिवारी, रत्नेश श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें