फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर शुक्रवार ग्राम पंचायतों में लगेगी चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर शुक्रवार ग्राम पंचायतों में लगेगी चौपाल
विज्ञापन

इस बार 48 गांवों में लगेगी, नामित किए गए अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हर शुक्रवार को प्रत्येक विकास खंड की तीन-तीन ग्राम पंचायतों में समाधान दिवस की तरह चौपाल लगाई जाएगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। शासन की मंशा है कि गांव की समस्या ग्राम स्तर पर ही सुलझा दी जाए। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने नामित किया है।
गांव की समस्या गांव में ही सुलझाने के लिए शासन ने नई पहल की है। इसके तहत इस बाद प्रत्येक विकास खंड के तीन-तीन गांवों में चौपाल लगाई जाएगी। 48 गांवों में लगने वाली चौपाल के लिए सीडीओ रवींद्र कुमार ने खंड विकास अधिकारी और एडीओ को निर्देश दिए हैं। इसमें ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान बीट सिपाही से लगायत ग्राम प्रधान, लेखपाल, एएनएम, रोजगार सेवक, सचिव सभी मौजूद रहेंगे। ताकि लोगों की समस्या का निदान हो सके। चौपाल में ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। मनरेगा के कार्य और मजदूरों का भुगतान, समूह गठन, बीसी सखी, ग्राम पंचायत द्वारा वित्त से कराए गए कार्य, सामुदायिक शौचालय, संचारी रोग, टीकाकरण, नलकूप, सिंचाई व्यवस्था, विभिन्न तरह के पेंशन, जलनिकासी, छात्रवृत्ति सहित अन्य कार्यों का सत्यापन भी किया जाएगा।
इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक एवं आर्गेनिक खेती एवं सुशासन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी। इसके साथ ही सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा हटाने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
इस बार शुक्रवार से ग्राम स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी। प्रत्येक विकास खंड के तीन गांव इसके लिए चयनित किए गए हैं। चौपाल का जिला स्तरीय अधिकारी निरीक्षण करेंगे और मौजूद भी रहेंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
-रवींद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें