सलेमपुर। युवा कांग्रेस के चुनाव में गोविंद मिश्र दूसरी बार युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष,अजय सिंह सैंथवार प्रदेश उपाध्यक्ष, अमूल्य रत्न मणि त्रिपाठी प्रदेश महासचिव चुने गए हैं। कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर सभी पदाधिकारियो को बधाई दी गई। जिला सचिव डॉ धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं को सफलता मिली है। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कंडेय मिश्र ने कहा कि युवा वर्ग आज कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। बधाई देने वालों में भागीरथी प्रसाद, दीनदयाल प्रसाद, अवधेश यादव, आनंद शंकर, रामविलास तिवारी, बदरे आलम, धनंजय पांडेय, सत्यम पांडेय, हर्षित सिंह, अखिलेश मिश्र, प्रेमलाल भारती आदि शामिल रहे। संवाद