संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष बीरबल चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार बिहार की तर्ज उत्तर प्रदेश में भी जातीय गणना कराए। इससे पिछड़ों संख्या का सही आकलन हो पाएगा और उन्हें विभिन्न सेक्टर में संख्या के हिसाब से भागीदारी मिल सकेगी। यह बातें उन्होंने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 1931 के दौरान देश में जातीय जनगणना कराई गई थी। उसके बाद सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बिहार में जातीय गणना कराई जा रही है। साथ ही अति पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन हो। उन्होंने प्रदेश में रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करने, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का नामकरण पृथ्वीराज चौहान के नाम पर करने, कठिनइया-बेलडाड़ मार्ग, देवरिया-पकड़ी मार्ग का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की। बताया कि अपनी मांगो को लेकर पार्टी सोमवार को शहर में बाइक रैली निकालेगी। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।