स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सलेमपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभिन्न विभागों के कर्मचारी व छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चे भारत माता की जय व वंदेमातरम का नारा लगा रहे थे।
सुबह करीब छह बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, सांसद रवींद्र कुशवाहा की मौजूदगी में छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता बापू इंटर कॉलेज परिसर में इकट्ठा हुए। तिरंगा यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ताओं के अलावा सेंट जेवियर स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, जीएम एकेडमी व आरएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे बैंड और तिरंगा लेकर शामिल हुए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा कोतवाली, बस स्टैंड, ओवरब्रिज, हरैया, नगर पंचायत कार्यालय, भरौली, हॉस्पिटल गेट, तहसील होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सांसद, सीओ देवानंद, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा में बीके शुक्ल, संदीप कुमार श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश मिश्र, संभावना मिश्र, भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, शंभूदयाल गुप्ता, मझौलीराज चेयरमैन गौरीशंकर गुप्ता आदि शामिल रहे।
उधर, अन्नपूर्णा एचपी गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक मिश्रौली के प्रोपराइटर प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा को सांसद रवींद्र कुशवाहा ने रवाना किया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरी तरफ भाजपा नेता रणधीर गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार की देर शाम बाइक रैली निकाली गई। रैली जमुआ नंबर 2 से निकलकर बस स्टैंड, गांधी चौक, तहसील, हॉस्पिटल गेट, आजाद चौक, नगर पंचायत कार्यालय, हरैया होते हुए पुन: जमुना नंबर 2 पहुंची। इस दौरान भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन, बलवीर सिंह दादा, अशोक पांडेय, कन्हैया लाल जायसवाल, अनूप उपाध्याय, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।
छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली
पिंडी। पिंडी में आरएसपी जूनियर हाईस्कूल के छात्रों व ग्रामीणों ने रविवार को तिरंगा रैली निकाली। शुभारंभ भाजपा नेता बृजेश धर दूबे और ग्राम प्रधान अशरफ अंसारी ने ने किया। रैली पिंडी चौराहा, बाजार, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर होते हुए आरएसपी जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में समाप्त हुई।
भाजपा नेता ने कहा कि तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य युवकों को भारत के गौरव शाली इतिहास की जानकारी देना और छात्रों सहित लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करना है। प्रधान ने कहा कि देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों से छात्रों को अवगत कराना और उनमें देश प्रेम की भावना जागृत करना मुख्य उद्देश्या है। रैली में छात्र हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय घोष करते हुए चल रहे थे। रैली में प्रबंधक रामाकांत पति त्रिपाठी, अर्पित धर दूबे, सत्य प्रकाश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, कान्हा दूबे आदि शामिल रहे।
वहीं पड़री बाजार के चिल्ड्रेन केयर एकेडमी घुसरी मिश्र में छात्र-छात्राओं ने झांकी निकाली तथा भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान हरिओम मिश्र, अजय पांडेय, द्वारिका नाथ दूूबे, पूनम यादव, सीमा सिंह, सौम्या मिश्रा, निशु विश्वकर्मा, श्वेता विश्वकर्मा, मधु विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।