फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनता को चावल व गेहूं के नाम पर कर रही भ्रमित: इंदल रामजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जनता को चावल व गेहूं के नाम पर कर रही भ्रमित: इंदल रामजी
विज्ञापन

देवरिया। बहुजन समाज पार्टी की बैठक टाउन हाल स्थित कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में नगर पालिका व नगर पंचायत कमेटी की समीक्षा करते हुए मुख्य अतिथि बसपा के मंडल जोन इंचार्ज गोरखपुर व आजमगढ़ मंडल के इंदल रामजी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार चाल चल रही है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश की जनता को चावल व गेहूं देकर भ्रमित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता को अब ऐसी पार्टियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। अब भाजपा के बहकावे में देश की जनता नहीं आएगी। प्रदेश की जनता बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती की तरफ देख रही है। अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर, बस्ती मंडल के मंडल जोनल इंचार्ज सुधीर कुमार ने कहा कि बसपा अपने बलबूते नगर पंचायत व नगर पालिका का चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। बैठक को रामशरण सिंह सैंथवार, ज्ञान प्रकाश सिंह, अंबरीष कुमार, ओमप्रकाश गौतम, रमेश चंद एडवोकेट, राजाराम चौहान, छेदी मास्टर अकेला, बालचंद राही, नीतिश कुमार, संतोष कुमार, नंदू कुमार, प्रमोद आजाद, रामाशीष, अजय कुमार, पंकज कुमार, सिद्धार्थ चौहान, विकाऊ प्रसाद आदिन ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें