फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को असल मुद्दों से भटका रही सरकार : रमाशंकर राजभर

Sun, 13 Aug 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। सपा का जन पंचायत कार्यक्रम रविवार को बांसीपार में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रमाशंकर राजभर ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए सरकार राशन, धर्म, देश की माटी आदि मुद्दे लाकर सरकारी धन पर पार्टी का प्रचार करती है ओर असली मुद्दे से ध्यान भटकाती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों का बुरा हाल है, पुरानी पेंशन देना नहीं चाहती, जाति जनगणना से भाग रही है। महिला उत्पीड़न बढ़ा है, गरीबों की योजनाएं ऊंट के मुंह में जीरा है। अध्यक्षता इरफान अहमद व संचालन भगवान राजभर ने किया। कार्यक्रम को रामप्रवेश यादव, रामभजू राजभर, दीनानाथ राजभर, शिवबचन राजभर, हरेराम आर्य, सतेंद्र यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें