सरदार नगर। चौरीचौरा क्षेत्र की एक विवाहिता ने पूर्व प्रेमी पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर गहिरा निवासी गोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
महिला ने तहरीर में लिखा है कि गहिरा के रहने वाले गोपी के साथ विवाह के पूर्व प्रेम संबंध था। विवाह के दो वर्ष बीतने के बाद भी गोपी उसे जहां देखता है, वहीं छेड़खानी करता है। हाथ पकड़ लेता है और शोर मचाने पर धमकी देता है। घूम-घूमकर कहता है कि संबंध नहीं रखोगी तो फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। वह पति को भी वीडियो भेजने की धमकी देता है।