फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करजहां को 83 रन से हराकर गोरखपुर फाइनल में

Tue, 05 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

भदिला दोयम गांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के भदिला दोयम गांव स्थित खेल मैदान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें खेले गए सेमीफाइनल मैच में गोरखपुर की टीम ने करजहां को 83 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि वीरभद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
भदिला दोयम गांव में डे-नाइट प्रीमियम लीग-3 के पहले सेमीफाइनल मैच में गोरखपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 14 ओवर के मैच में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने 91 रनों का लक्ष्य दिया। गोरखपुर की ओर से प्रशांत ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी में करजहां की टीम महज आठ रन ही बना सकी। राजन के आलराउंड प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर राघवेंद्र यादव, रणजीत सिंह, स्कोरर नूतन यादव, जबकि आंखों देखी सुधीर जायसवाल ने सुनाई। इस दौरान विकास सिंह, अभय यादव, अखिलेश सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रिशू सिंह, टन्नू सिंह, बृजेश गुप्त, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें