घांटी बाजार। क्षेत्र के खैराट गांव के फूलमती देवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को गोपालगंज और गुठनी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गोपालगंज की टीम ने गुठनी को तीन एक से पराजित कर जीत दर्ज किया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयनाथ कुशवाहा ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुकाबले में दौरान दोनों टीमों ने दमदार खेल प्रदर्शन किया लेकिन गोपालगंज की टीम शुरू से ही आक्रामक रही और जीत अपने नाम कर ली। मैच में निर्णायक की भूमिका अजीत कुमार पांडेय जबकि कंमेंट्री वकील अंसारी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान राजकिशोर यादव, रंजन यादव माैजूद रहे। संवाद