गोकुलोत्सव मनाते श्रद्धालु। स्रोत-मंदिर
सलेमपुर। स्थानीय श्री मुरली मनोहर रास मंदिर में चल रहे हैं सोलह दिवसीय श्री राधाकृष्ण जन्म महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान श्री कृष्ण का गोकुलोत्सव एवं नंदोत्सव मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरु वेद प्रकाश ने बताया कि अपनी योगमया के द्वारा सबके हृदय में विराजमान भगवान श्री कृष्ण शंख, चक्र, गदा और पद्म धारी अद्भुत बालक के रूप में देवकी के गर्भ से उत्पन्न हुए। इस दौरान राम रतन गुप्ता, शंभू दयाल गुप्ता, ओंकार नाथ, संजय कुमार गुप्ता,मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।