फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयघोष के बीच पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

विज्ञापन
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग में विश्वकर्मा पूजन के दौरान किया गया आरती।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
जयघोष के बीच पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा
विज्ञापन

लोहे से संबंधित दुकानों, बड़े प्रतिष्ठानों पर सुबह से शाम तक पंडाल लगाकर मनाया पूजन समारोह
रोडवेज कार्यशाला में सीनियर फोरमैन की देखरेख में बसों एवं औजारों की हुई पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में शनिवार को आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन समारोह पूरे भक्ति भाव से मनाया गया। जगह-जगह पंडाल लगाकर, प्रतिमा रखकर आराधना की गई। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता कार्यालय पीडब्लूडी के प्रांतीय व निर्माण खंड परिसर में भजन कीर्तन में साधक एवं कर्मचारी लीन दिखे।
जगत के आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का घर-घर आह्वान किया गया। जिनके घरों में वाहन हैं उन्होंने उसे धुलकर व पूजा करने के बाद प्रसाद चढ़ाकर लोगों में बांटा। लोहे की दुकानों, इससे संबंधित प्रमुख प्रतिष्ठानों, बाइक व चारपहिया वाहनों के शोरूम, पुरवा व उसरा स्थित औद्योगिक आस्थान में कई जगहों पर पंडाल लगाकर व परिसर को रंगीन पतंगियों से सजाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रेलवे मालगोदाम पर विश्वकर्मा पूजन सेवा समिति की ओर से पूजन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे व जागरण का आयोजन किया गया। इसमें संरक्षक रामप्रवेश चौबे, संतोष कुमार विश्वकर्मा, सुभाष प्रसाद, राजीव पांडेय, छबीला चौरसिया, मनीष पटेल आदि मौजूद रहे। रोडवेज कार्यशाला में सीनियर फोरमैन रमेश सिंह की देखरेख में पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बसों एवं औजारों की पूजा की गई। मौके पर प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान एआरएम ओपी ओझा, दीनानाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे। सोनूघाट चौराहे पर पूजन के बाद फरुआही नृत्य का भी आयोजन किया गया।
देसही देवरिया में किया गया आयोजन
देसही देवरिया। क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल, बैजनाथपुर, बरवां मीरछापर, आनंदनगर, नौतन हथियागढ़, हेतिमपुर, भटनी दादन, बरमहिया, हरैया बसन्तपुर, रामपुर गौनरिया, जंगलबेलवा, महुआडीह, लक्ष्मीपुर कुटी आदि प्रमुख चौराहों व गांवों में सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा की मूर्ति रखकर सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक पूजा और प्रसाद वितरण का कार्य चलता रहा। बरमहिया में रणजीत विश्वकर्मा, राममनोहर विश्वकर्मा, देसही देवरिया में शेषनाथ शर्मा, जंगलबेलवा में अभिमन्यु सिंह के यहां विशेष आयोजन किया गया।
फोटो समाचार।
पूजे गए सृष्टि के रचनाकार देव शिल्पी विश्वकर्मा
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर पर हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। मंत्रोच्चारण के बीच लोगों ने पूजन किया। समाज से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को विश्वकर्मा मंदिर का फोटो और अंगवस्त्र भेंट किया। पूजन में सांसद कमलेश पासवान, विधायक जयप्रकाश निषाद, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, कपिलदेव विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अंकित मणि, नीरज शर्मा आदि शामिल हुए। नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर और जमुनी चौराहा स्थित पॉवर हाउस पर बिजली कर्मचारियों ने धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई। नगर के आदर्श चौराहा, खजुहा चौराहा, बभौली बाईपास, बस स्टेशन, मुख्य बाजार में दुकानों में भक्तों ने विश्वकर्मा भगवान का पूजन-अर्चन किया। संवाद
फोटो समाचार
बिरहा मुकाबला का आयोजन
सलेमपुर। नगर के बापू इंटर कॉलेज के सामने शनिवार को विश्वकर्मा पूजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। महराजगंज की बिरहा गायिका सुमन पाल व देवरिया के आजम लहरी के बीच मुकाबला हुआ। शुभारंभ कांग्रेस के जिला मंत्री डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। बिरहा की शुरुआत आजम लहरी ने मां सरस्वती की वंदना, मां सुर की साज सजा दे... से की। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा जन्म की कहानी, जन्मे जगत के कल्याण करेके भगवान....सुनाकर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान आयोजक कमरुद्दीन, विजय पांडेय, श्यामबदन शर्मा, जितेंद्र यादव, योगेंद्र प्रजापति, योगेश यादव, नागेंद्र पासवान, जटाशंकर दूबे, अंजनी पांडेय, संतोष ठाकुर आदि उपस्थित रहे। वहीं, सोहनाग के विश्वकर्मा मंदिर, विद्युत सब स्टेशन के अलावा निजी कल कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

भाटपाररानी में भी धूमधाम से मनी जयंती
भाटपार रानी। नगर और क्षेत्र में शनिवार को धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। नगर के विश्वकर्मा मंदिर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित पर विश्वकर्मा महाराज का पूजन-अर्चन कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान प्रबंधक डॉ. डीके शर्मा, अध्यक्ष रामाश्रय शर्मा, श्रवण विश्वकर्मा, दीपक शर्मा, जयप्रकाश, रमाशंकर सहित समस्त सदस्य एवं सजातीय लोग मौजूद रहे। इसके अलावा ईएमएच सेंटर बेलपार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अनेकों जगहों पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें