फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में नोनापार के गोलकीपर आयुष ने दिखाया दमखम

Mon, 01 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के नोनापार गांव निवासी आयुष कुमार तिवारी मेडल दिखाते हुए
विज्ञापन
लखनऊ स्थित सहारा स्टेट जानकीपुरम में हुआ मैच, मिला कांस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। लखनऊ के सहारा स्टेट जानकीपुरम में आयोजित फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में नोनापार के आयुष तिवारी ने यूपी की तरफ से गोलकीपर की भूमिका निभाई। अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए आयुष ने यूपी को कांस्य पदक दिलाया। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें मध्य प्रदेश को गोल्ड और दिल्ली को सिल्वर पदक मिला। भटनी के नोनापार गांव के आयुष का चयन हाल ही में यूपी के फ्लोर बॉल टीम में गोलकीपर के रूप में चयन हुआ है। लखनऊ स्थित सहारा स्टेट जानकीपुरम में 26, 27 और 28 अप्रैल को 11 टीमों के बीच फ्लोर बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी की टीम कांस्य पदक जीत तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कनार्टक की टीम ने हिस्सा लिया था। जिसमें मध्य प्रदेश को गोल्ड और दिल्ली को सिल्वर व यूपी को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में टीम की तरफ से उम्दा प्रदर्शन करने पर नोनापार के आयुष कुमार तिवारी को मेडल देकर आयोजन मंडल ने सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर नोनापार गांव के लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें