फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना जांच एंटीजन रिपोर्ट देने के मामले में जांच शुरू

Sat, 30 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दलालों के माध्यम से बिना जांच के दी जा रही थी कोविड की निगेटिव रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में दलालों के माध्यम से बिना एंटीजन जांच कराए निगेटिव रिपोर्ट देने के मामले में जांच शुरू हो गई है। वहीं डायलिसिस सेंटर में बाहर से दवा और इंजेक्शन मंगाने पर प्राचार्य ने नोडल से स्पष्टीकरण मांगा है। शुक्रवार को कोविड काउंटर से लेकर इंमरजेंसी तक गार्ड सक्रिय नजर आए और जांच कराने वालों का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को इमरजेंसी में भर्ती मरीजों से बातचीत के दौरान पता चला कि दो से पांच सौ रुपये लेकर दलाल बिना जांच कराए कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट दिलवा रहे हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने एंटीजन टेस्ट के नोडल और डायलिसिस सेंटर के नोडल अधिकारी को पत्र जारी कर जांच कर आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एंटीजन जांच कराने वालों का मोबाइल नंबर के साथ आधार कार्ड का नंबर दर्ज किया जाएगा। होमगार्डों को एंटीजन काउंटर और इमरजेंसी में आने वाले दलालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि बिना जांच कराए एंटीजन रिपोर्ट देने के मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। डायलिसिस सेंटर में बाहर से दवा मंगाने के मामले में भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। सुरक्षा कर्मियों को भी दलालों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें