सलेमपुर। जहरीला पदार्थ खाने से एक युवती की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे लार सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र की कोड़रा गांव निवासी कृति तिवारी (20) ने बुधवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। संवाद