देवरिया। शहर के महुआबारी मोहल्ले में एक किशोरी ने कमरे में पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआबारी मोहल्ले की रहने वाली अनामिका दूबे (14) पुत्री स्व. सोनू दूबे रविवार को किसी बात से नाराज होकर कमरे में गई। वह कमरे का फाटक बंद कर छत की कुंडी से फंदा लगाकर लटक गई। परिवार के लोग अनामिका को बुलाने उसके कमरे में गए तो फाटक बंद था। परिजन किसी तरह फाटक को खोलकर अंदर पहुंचे और किशोरी को उतारे और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। संवाद