खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती को पड़ोस के गांव का प्रेमी बृहस्पतिवार को भगा ले गया। आरोप है कि दोनों को भगाने में युवक की मां ने हाथ है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस शनिवार को युवक और उसकी मां पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि केस दर्ज कर काल डिटेल खंगाला जा रहा है। लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। संवाद