फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरुक

Sat, 18 Oct 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भलुअनी। क्षेत्र के बढ़पुरवा राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए जागरुक किया गया। इसमें छात्राओं के सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा 181 वूमेन हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाएं एवं नवजात शिशुओं के लिए, 101 अग्निशमन सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित अन्य नंबरों की जानकारी दी गई। जबकि इसके प्रयोग के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सामान्य कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, प्रधानाचार्य पूजा दीक्षित, रविश, धनंजय कुशवाहा, दीनानाथ, मनीराम, दिव्या, दिनेश, एसआई वीरेंद्र चौहान, आशीष तिवारी महिला आरक्षी प्रियंका मौर्या, प्रियंका पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें