फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा को पुलिस ने सलेमपुर में पकड़ा, आरोपी पकड़ से दूर

Sat, 03 Feb 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में नौवीं की छात्रा को रिश्तेदार युवक के लेकर फरार होने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय जिस किशोरी को गांव का भांजा लेकर फरार हो गया था, पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में उस किशोरी को सलेमपुर में पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी युवक पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी राजा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। तीन दिन पहले माता-पिता के घर से बाहर जाने पर छात्रा के घर में आरोपी पहुंच गया और उसे लेकर कर फरार हो गया। छात्रा की मां ने बृहस्पतिवार की शाम को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक राजा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छात्रा की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक फरार चल रहा है। उसकी भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें