फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत की कुंडी से फंदे के सहारे लटका मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Sep 2023 03:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

लक्ष्मीपुर निवासी सोनम पाल बरहज के एक इंटर कॉलेज की छात्रा थी। फंदे से लटकता मिला उसका शव सभी को हतप्रभ कर दे रहा है। पुलिस उसका मोबाइल साथ ले गई है। जिससे उसके मौत का राज खुलने का लोग कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक छात्रा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में बरहज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार की रात एक छात्रा का शव छत के कुंडी से फंदे के सहारे लटकता मिला। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


बरहज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी सोनम पाल 16 वर्ष पुत्री स्व.महाबल पाल का शव शाम को उसके कमरे में कुंडी से फंदे के सहारे लटकता मिला। जिसे देख मां संगीता देवी ने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।

कपरवार चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को लोगों ने नीचे उतारा। सोनम के मौत से गांव के लोग हतप्रभ हैं। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। लोगों के अनुसार, करीब 10 वर्ष पूर्व महाबल के मौत के बाद से मां-बेटी ही घर पर थीं। बेटी के मौत पर संगीता रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत, बचाने पहुंची बहन भी झुलसी
 

विज्ञापन

मोबाइल खोल सकता है सोनम के मौत का राज

लक्ष्मीपुर निवासी सोनम पाल बरहज के एक इंटर कॉलेज की छात्रा थी। फंदे से लटकता मिला उसका शव सभी को हतप्रभ कर दे रहा है। पुलिस उसका मोबाइल साथ ले गई है। जिससे उसके मौत का राज खुलने का लोग कयास लगा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार स्व. महाबल की पत्नी संगीता ने सोनम के कहने पर चार माह पूर्व गांव के ही एक शख्स से दूसरी शादी किया है। जो इस समय मुंबई में है। सोनम के पास मिला मोबाइल बंद है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें