फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छेड़छाड़ के विरोध पर राॅड से छात्रा को पीटा

Wed, 12 Jun 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर नाबालिग लड़की पर फब्तियां कसने और विरोध पर रॉड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी अल्पसंख्यक समुदाय का आरोपी युवक रात 11 बजे दरवाजे पर मोटरसाइकिल का हाॅर्न जोर-जोर से बजा रहा था। अश्लील शब्दों का भी प्रयोग कर रहा था। जब मना किया गया तो गाली देने लगा।
विज्ञापन

मंगलवार को शिकायतकर्ता की 16 वर्षीय पुत्री कोचिंग जा रही थी तो मनबढ़ युवक ने जातिसूचक और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए रॉड से छात्रा पर हमला कर दिया। इससे छात्रा का सिर फट गया है। पढ़ाई कर लौट रहे छात्रा के चचेरे भाई ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने छात्रा के भाई की भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मामले में घायल छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत कर मनबढ़ युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें