फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नीद में बोल रही किशोरी...मां बचा लो, वे लोग आ गए

Thu, 28 Dec 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ सो रही किशोरी का गांव के तीन लोगों ने किया था अपहरण
विज्ञापन


दूसरे दिन पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया,रिपोर्ट का इंतजार



खुखुंदू। अपहरण करने वालों के चंगुल से छूटने के बाद भी किशोरी डरी-सहमी है। किशोरी की मां ने बताया कि रात को सोने के दौरान बेटी बार-बार यही कह रही थी कि मां बचा लो वे लोग आ गए। बुधवार को पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। घरवालों के डॉक्टर के दिखाने डॉक्टर ने बताया कि किशोरी अभी डरी हुई है। इसे मां के पास रहने की जरूरत है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी दसवीं में पढ़ती है। सोमवार रात में वह अपने कमरे में सोई थी। आधी रात में तीन व्यक्ति उसके घर में घुसे और उठाकर जबरन ले जाने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो मुंह पर स्प्रे मारकर उसे बेहोश कर दिया गया। मंगलवार को युवती शेरवां बभनौली गांव के मोड़ पर झाड़ी में अचेत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में गांव के ही पिता, पुत्र सहित एक अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पिता, पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मां ने बताया कि बेटी घटना से उबर नहीं पा रही है। रात में जब भी वह सो रही है तो उठ कर बैठ जा रही है और बोल रही है बचाओ बचाओ। घटना के बाद पूरा परिवार डरा-सहमा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। कुछ प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए बृहस्पतिवार को भी डॉक्टर ने बुलाया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें