संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध हालात में आठ जून से लापता चल रही है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस अज्ञात पर बहला-फुसला कर ले जाने का अभियोग दर्ज कर जांच कर रही है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि आठ जून की सुबह उनकी बेटी गांव में किसी काम से गई थी। काफी देर बाद उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पता नहीं चलने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर लापता किशोरी का पता लगाने में जुटी है। संवाद