फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कंप्यूटर क्लास करने गई 10वीं की छात्रा नहीं पहुंची घर

Wed, 21 Feb 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड। कंप्यूटर क्लास करने गई छात्रा एक सप्ताह बाद भी घर नहीं पहुंची। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर तलाश के बाद मईल पुलिस को तहरीर दी है। मईल पुलिस लापता छात्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी एक कॉलेज में दसवीं में पढ़ती है। छात्रा एक सप्ताह पहले कंप्यूटर क्लास के लिए लार बाजार गई थी। देर शाम तक जब वह नहीं आई तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो मईल थाने में तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

बरहज के सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें