संवाद न्यूज एजेंसी
लार। थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती और उसकी मां को पड़ोस के ही एक युवक ने गेहूं चुराने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसका उपचार सीएचसी पर कराया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। रावतपार अमेठिया गांव निवासी रीमा कुमारी घर पर अपनी मां के साथ रहती है। परिजनों के मुताबिक पड़ोस के एक युवक का उसके ही छत पर गेहूं फैलाया गया था। आरोप है कि युवक ने रीमा पर गेहूं चुराने का आरोप लगाया। यह बात रीमा ने अपनी मां से बताई। तभी वह उलाहना लेकर युवक के घर पहुंची। इससे नाराज युवक ने रीमा व उसकी मां की पिटाई कर दी। जिससे दोनों घायल हो गईं। घटना की जानकारी रीमा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत पत्र देकर की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।