फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर घराती-बराती भिड़े, छह घायल

Sat, 22 Feb 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को आई बारात में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ लोगों ने दूल्हे की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराई। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में द्वार पूजा के बाद वर पक्ष के लोग भोजन करने लगे। इसी बीच आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर बराती व घराती पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हैं। दूल्हे की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त है। तहरीर मिली है, जांच कर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें