फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में आए मामलों का कराएं निस्तारण: सचिव

Sat, 23 Aug 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राममिलन सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए शुक्रवार को जनपद न्यायालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग भवन में सभी खंड विकास के अधिकारियों के साथ प्री-ट्रायल बैठक हुई। प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने निर्देश दिया कि सभी बीडीओ मामलों को चिह्नित कर सूचना दें और 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि दिनांक 10 से 12 सितंबर को न्यायालय में लघु वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। वादकारियों से अपील है कि विशेष लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों को न्यायालय में नियत कराकर अपने वादों का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार-प्रसार तथा अपने विभाग से संबंधित जो भी मामले हैं ग्राम सभा स्तर पर चिह्नित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराएं और अब तक चिह्नित मामलों की संख्या से अवगत कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें