फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एचआईवी जांच कराएं : डीटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआईवी, एड्स कार्यक्रम के लिए धन्वंतरि सभागार में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एचआईवी, एड्स कार्यक्रम की बैठक शनिवार को सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में शनिवार को हुई। इसमें एचआईवी, एड्स के नोडल अधिकारी व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि एचआईवी, एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जांच बढ़ाई जाए और गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एचआईवी, एड्स की जांच कराई जाए, ताकि संक्रमित मिलने पर समय से दवा शुरू किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश झा के निर्देशन में एचआईवी पर कार्य किए जा रहे हैं। कर्मचारी मनोयोग से दायित्वों का निर्वहन करें। बताया कि मई माह में 3163 सामान्य लोगों की एचआईवी जांच की गई, इसमें 48 एचआईवी संक्रमित मिले। एक गर्भवती भी संक्रमित पाई गई, सभी की दवा शुरू कर दी गई है। जबकि अप्रैल माह में 36 एचआईवी संक्रमित मिले थे। डीटीओ ने कहा कि सभी क्षय रोगियों और गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच कराई। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

इस दौरान उपेंद्र तिवारी, चंद्र प्रकाश तिवारी, रमेश यादव, बृजेश तिवारी, अफजाल हुसैन खान, किरन, स्नेह लता सिंह, संगीता गुप्ता, विद्या प्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए बच्चों का खुलवाया गया बैंक खाता
केयर सपोर्ट सेंटर के ट्यूबवेल काॅलोनी स्थित कार्यालय पर शनिवार को डीएम के निर्देश और सीएमओ की पहल पर एड्स पीड़ित व निराश्रित बच्चों का प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाया गया, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सहायता राशि उनके खाते में सीधे भेजी जा सके। कार्यालय पर बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 40 बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए कर्मियों ने बैंक खाता खोला। इस दौरान परामर्शदाता और संस्था के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें