देवरिया। महिलाओं व युवाओं को अलग अलग क्षेत्रों में जागरूक करने पर गरिमा पांडेय को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग देवरिया की ओर से जिलास्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। गरिमा महिला श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त की हैं जिसके लिए 25 हजार रुपये की राशि भी दी गई है। गरिमा पांडेय जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के मुंडेरा मिश्र ग्राम पंचायत की रहने वाली हैं। संवाद