फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वा की टीम ने पिंडी को हरा जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वा की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

पिंडी। आजाद क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट का फाइनल मैच पिंडी और गढवा के बीच हुआ। गढ़वा की टीम ने मैच जीत लिया।
पिंडी ने टास जीत कर गढ़वा टीम को बल्लेबाजी सौंपी। गढ़वा टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 174 रन बनाए। पिंडी की टीम 138 रन पर ही आल आउट हो गई। गढ़वा टीम ने 37 रनों से मैच जीत लिया। अनिकेत को मैन ऑफ द मैच व मोनू शाही को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट फिल्डर अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान राहुल सिंह, स्वराज सिंह और बृजेश धर दूबे द्वारा विजेता टीम गढ़वा और उप विजेता टीम पिंडी को शिल्ड, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहाबुद्दीन अंसारी, दिनेश साहनी, राजू सिंह, नवाज शरीफ, गुलशन पाठक, रणवीर,गोबिंद, सुग्रीव, विनय पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें