देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे है। एसपी की तरफ से गुंडा एक्ट, गैंगस्टर सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी ने गैंग लीडर सहित पांच पशु-तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इधर एसपी ने पशु तस्करी के धंधे में संलिप्त पशु तस्करों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी की कार्रवाई व निर्देश के बाद से पशु तस्करों में हड़कंप है। एसपी ने बनकटा पुलिस की संस्तुति पर पशु तस्करी गिरोह के गैंग लीडर बनकटा थाने के खोराबार निवासी संजय यादव, गैंग के सदस्य रामपुर बुजुर्ग निवासी सुमित जायसवाल, कोठा निवासी मोहर्रम अंसारी, दुबौली निवासी मनीष पासवान व खोराबार जंजीरहा निवासी राजेश यादव के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत बनकटा थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गैंग लीडर संजय यादव के विरुद्ध गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। सदस्य सुमित जायसवाल, मोहर्रम अंसारी, मनीष पासवान व राजेश यादव के विरुद्ध भी गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत बनकटा थाने में मामला दर्ज है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि पशु तस्करी के धंधे में संलिप्त पशु तस्करों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। इस निर्देश व गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद पशु तस्करों में हड़कंप व दहशत का माहौल व्याप्त है।