फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News:चार दरिंदों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 21 Feb 2024 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया जिले की महिला ने आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि  कपरवार क्षेत्र में दरिंदगी की हदें पार करते हुए चार की संख्या में आए लोगों ने एक बगीचे से अगवा कर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांके - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया की एक महिला ने चार युवकों पर गंभीर आरोप लगया है। कपरवार क्षेत्र में दरिंदगी की हदें पार करते हुए चार की संख्या में आए लोगों ने एक बगीचे से महिला को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी तलाश के बाद महिला करीब दो घंटे बाद एक ईंट भट्ठे के पास से मिली। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। आरोपी कार्यक्रम में आए थे। जहां से महिला को अगवा कर लिए।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक बगीचे में सोमवार शाम को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सभी लोग डीजे पर थिरकते हुए मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी बीच चार लोग मौका देखकर महिला को उठा ले गए। जहां सभी ने एक ईंट भट्ठा स्थित पथेरी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

महिला सात बजे अचानक गायब हुई और काफी तलाश के बाद करीब दो घंटे बाद पथेरी में मिली। बदहवास महिला होश में आई तो उसने डाॅयल 112 को फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की। इसी दौरान किसी ने महिला की बातचीत का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला बोल रही है कि किन-किन लोगों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में उसके पति और बच्चे बदहवास हैं।
हालांकि, मामले में सुलह-समझौता को लेकर पंचायत भी होना बताया जा रहा है। बगीचे में करीब 15-20 वर्ष से कुछ परिवारों ने डेरा डाला है। छह माह पूर्व भी एक युवती से ऐसी ही घटना हुई थी।

सीओ बरहज आदित्य गौतम ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। प्रथमदृष्टया डीजे पर नाचने के दौरान विवाद होने की भी बात कही जा रही है। महिला के आरोप की जांच कराई जा रही है। घटना में सत्यता होगी तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें