फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता की हालत में हो रहा सुधार

Thu, 23 Feb 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की सेहत सुधर रही है। स्वास्थ्य में पूरी तरह सुधार होने के बाद पीड़िता का मजिस्ट्रेटियल बयान लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र भी दिया है। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात शिकार हुई पीड़िता के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार को सुधार होने की बात सामने आ रही है। विवेचक भाटपाररानी एसओ मृत्युुंजय कुमार ने भी मेडिकल कॉलेज आकर पीड़िता का हाल जाना। पुलिस ने पीड़िता का बयान बृहस्पतिवार को कराने के लिए प्रार्थनापत्र कोर्ट में दिया था। उसका बयान स्वस्थ न होने के कारण नहीं हो सका। पुलिस अब उसका बयान पूर्णरूप से स्वस्थ होने के बाद कराने की तैयारी में है। इस मामले के नामजद दोनों आरोपी जेल में हैं। सीओ भाटपाररानी विनय कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को कलमबंद बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो सका। उसका बयान पूर्ण स्वस्थ होने के बाद कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें